UP चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

UP चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी उम्मीदवारी तय कर रहे हैं लेकिन इस बीच चौंका देने वाली खबर से हड़कंप मच गया है। दरअसल, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। लेकिन यदि ऐसा होता है तो प्रदेश की सियासत में बड़ा असर दिखाई देगा। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, बोले- 2021-22 में 14 और बनेंगे 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर अयोध्या के वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो हम सब के लिए गर्व की बात होगी। क्योंकि अयोध्या सौंदर्यीकरण और विकास के साथ ही इसको विश्व स्तरीय बनाए जाने में विशेष योगदान है। वहीं कहा कि उनका समर्पण अयोध्या के प्रति है। अयोध्या के विकास को लेकर निरंतर प्रयास भी कर रहे हैं। ऐसे में यदि वह अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो हम लोग उनके साथ हैं और उनका स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *