सोने की तस्करी में इंडिगो और स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों सहित सात लोग गिरफ्तार

सोने की तस्करी में इंडिगो और स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों सहित सात लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चार कर्मचारियों समेत सात लोगों को कथित तौर पर 72.46 लाख रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के लिए गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के सीमा शुल्क विभाग ने ट्विटर पर लिखा, 21 जुलाई, 2021 को एक 24 घंटे लंबे अभियान में, दिल्ली हवाईअड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों ने सात लोगों को गिरफ्तार करके सोने की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार 11वीं,12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कीं

इनमें दो लोगों को तस्करी के खेप के साथ पकड़ा गया जबकि बाद में इंडिगो और स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों एवं एक दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरोह द्वारा तस्करी कर लाए गए सोने की कीमत 72,46,353 रुपये है।
इस बारे में और ब्योरा नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *