कर्नाटक सरकार ने दी लॉकडाउन में छूट, खोले जाएंगे मनोरंजन पार्क, धार्मिक गतिविधियों की इजाजत भी मिली

कर्नाटक सरकार ने दी लॉकडाउन में छूट, खोले जाएंगे  मनोरंजन पार्क, धार्मिक गतिविधियों की इजाजत भी मिली

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कोविड-19 प्रतिबंधों में और ढील देते हुए 25 जुलाई से मनोरंजन पार्क तथा ऐसे अन्य स्थलों को फिर खोलने और धार्मिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों को बहाल करने की अनुमति दी है।
राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) के प्रधान सचिव एन मंजुनाथ प्रसाद की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया, “मनोरंजन पार्क और इस ऐसे अन्य स्थलों को कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से इस बाबत दिशा निर्देश जारी किये गए।”

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार 11वीं,12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कीं

आदेश में कहा गया कि जलक्रीड़ा और पानी से संबंधित मनोरंजन के स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 नियमों के सख्त अनुपालन के साथ 25 जुलाई से मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारे और अन्य धार्मिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों की इजाजत दी गई है।

इसे भी पढ़ें: गंजबसौदा हादसे में पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा, चेक लेकर दर दर भटक रहे है परिजन

आदेश के अनुसार, मंदिर के उत्सवों, जुलूस और धार्मिक सभाएं आयोजित करने की अनुमति नहीं है।
इस महीने की शुरुआत में सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत देते हुए सिर्फ दर्शनों की अनुमति दी थी। विशेष सेवा या अन्य गतिविधियों पर रोक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *