प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024 सफलतापूर्वक सम्पन्न

IMG-20241228-WA0012

झारखण्ड/दुमका : ज़िले में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 28/12/2024 को सिमल डंगाल मैदान आसनबनी में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

 

इस आयोजन में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों , क्लबों के युवा प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

 

प्रतियोगिता में विभिन्न खेल, जैसे कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल,लंबी कूद,रस्सी कूद, एथलेटिक्स 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ आदि शामिल किए गए थे। प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

 

मुख्य अतिथि स्थानीय पंचायत के मुखिया बबलू मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार, ट्रॉफी, और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं, बल्कि समाज में खेल और स्वास्थ्य के महत्व को भी उजागर करते हैं।

 

वहीं विशिष्ट अतिथि में नीड्स संस्था के प्रखंड समन्यवक संजय गोस्वामी, इम्मसे संस्था से कान्हु मुर्मू, विद्या प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापिका स्वीटी चौबे, बबिता राय, समाजसेवी रामकृष्ण मंडल, सोभा देवी, प्रश्नांत हाजरा समेत दो सौ लोग मौके पर उपस्थित थे।

इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो डालकर दी धमकी, जानें फिर क्या हुआ

प्रमुख विजेता :

फुटबॉल : धनभासा टीम विजयी रहा जिसमें अर्जुन मरांडी,अनूप मुर्मू,योगेश बास्की, पापोन सोरेन,गणेश टुडू,महेश बासकी,सुरेश बास्कि,बबलू हांसदक,और संजू सोरेन थे।

कबड्डी : उच्च विद्यालय, बोराडंगल विजयी रहा जिसमें मायनो मुर्मू,स्वीटी सोरेन,एलिजाबेथ टुडू,सोलोनी मुर्मू,सोनामुनी हंसदा,ऐसा हांसदा और एलबिना सोरेन थे।

रस्सीकुद : मायनो सोरेन प्रथम स्थान पाए।

एथलेटिक्स : 400 मीटर दौड़ में पुरुष में संजू सोरेन प्रथम स्थान पाया।
200 मीटर दौड़ महिला में मायनो मुर्मू प्रथम स्थान पाई।

पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 14 लाख रुपए की हुई लूट, अपराधी हुए बेलगाम

इस प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभागियों को प्रेरित किया बल्कि खेल के प्रति स्थानीय युवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी किया।

 

इस आयोजन में नेहरू युवा केंद्र, दुमका और स्थानीय क्लब स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, आसनबनी का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति में सुमंत मंडल ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, और दर्शकों का सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और सभी विजेताओं को 3 और 4 जनवरी 2025 को दुमका आउटडोर स्टेडियम में होने वाले आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

1 thought on “प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024 सफलतापूर्वक सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *