क्या संथाली साड़ी पहन कर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू?

images - 2022-07-24T140855.211

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और इस दौरान वह पारंपरिक संथाली साड़ी में नजर आ सकती हैं। मूर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संथाल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक खास साड़ी लेकर दिल्ली आ रही हैं।

 

सुकरी अपने पति तारिणीसेन टुडू के साथ संसद के केंद्रीय कक्ष में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं दीदी के लिए पारंपरिक संथाली साड़ी ला रही हूं और उम्मीद करती हूं कि वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इसे पहनेंगी। मुझे अभी पता नहीं है कि वह असल में इस अवसर पर क्या पहनेंगी। राष्ट्रपति भवन नए राष्ट्रपति की पोशाक का फैसला लेगा।

 

संथाली साड़ियों के एक छोर में कुछ धारियों का काम होता है और संथाली समुदाय की महिलाएं इसे खास मौकों पर पहनती हैं। संथाली साड़ियों में लम्बाकार में एक समान धारियां होती हैं और दोनों छोरों पर एक जैसी डिजाइन होती है।

 

 

 

 

 

 

सुकरी अपने पति तथा परिवार के साथ मयूरभंज जिले में रायरंगपुर के समीप उपरबेड़ा गांव में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह मुर्मू के लिए पारंपरिक मिठाई ‘अरिसा पिठा’ भी लेकर जा रही हैं।

 

इस बीच, मुर्मू की बेटी एवं बैंक अधिकारी इतिश्री तथा उनके पति गणेश हेम्बराम नई दिल्ली पहुंच गए हैं और वे निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ रह रहे हैं। निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य – भाई, भाभी, बेटी और दामाद ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

1 thought on “क्या संथाली साड़ी पहन कर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *